जेवी पार्टनर्स अर्थात एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी ने कंपनी के बोर्ड में निम्नलिखित अंशकालिक निदेशकों को नामित किया है:

श्री सुरेश कुमार

जम्मू-कश्मीर सरकार/जेकेएसपीडीसीएल के नामित (अध्यक्ष)

डीआईएन: 06440021
श्री सुरेश कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (जम्मू-कश्मीर 1986) हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि विशिष्ट है। उन्हें वर्ष 1996 में चुनाव के लिए माहौल बनाने और सफल संचालन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए रजत पदक और वर्ष 2011 में ईमानदारी/निष्ठा एवं सराहनीय लोक सेवा के लिए मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

श्री सुरेश कुमार 08.09.2025 से कंपनी के बोर्ड में जम्मू-कश्मीर सरकार/जेकेएसपीडीसीएल के नामित निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

श्री संतोष डी. वैद्य, आईएएस

जेकेएसपीडीसीएल के नामिती

डीआईएन: 05340193
श्री संतोष डी. वैद्य 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। श्री वैद्य ने आईआईटी, खड़गपुर से प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। वह वर्तमान में जम्मू और कश्मीर सरकार में प्रधान सचिव, वित्त विभाग, के पद पर तैनात हैं।

श्री वैद्य दिनांक 17.08.2023 से कंपनी के बोर्ड में जेकेएसपीडीसीएल के नामित निदेशक का पद संभाल रहे हैं।

श्री शैलेन्द्र कुमार, आईएएस

जेकेएसपीडीसीएल के नामिती

डीआईएन: 07352828


श्री शैलेन्द्र कुमार 28.10.2025 से कंपनी के बोर्ड में जेकेएसपीडीसीएल के नामित निदेशक का पद संभाल रहे हैं।

श्री संजय कुमार सिंह

एनएचपीसी लिमिटेड के नामिती

डीआईएन: 10718481
श्री संजय कुमार सिंह एनएचपीसी लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाए) के पद पर कार्यरत हैं। श्री सिंह के पास भारत और भूटान में स्थित विद्युत और अवसंरचनात्मक क्षेत्र में बड़ी और प्रतिष्ठित परियोजनाओं के निष्पादन का 32 वर्षों से अधिक का व्यापक और विविध अनुभव है। आप बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (सिविल) डिग्री धारक हैं। आपने एसजेवीएन में सुन्नी बांध जलविद्युत परियोजना (निर्माण चरण), नैतवार मोरी जलविद्युत परियोजना (निर्माण चरण), लुहरी जलविद्युत परियोजना चरण II (सर्वेक्षण एवं अन्वेषण चरण), जाखोल सांकरी जलविद्युत परियोजना (सर्वेक्षण एवं अन्वेषण चरण) के प्रमुख के रूप में कार्य किया है। आपने एसटीपीएल (एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, आपने भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना अर्थात नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (हि.प्र.), ताला जलविद्युत परियोजना (भूटान) के प्रमुख महत्वपूर्ण घटकों के निर्माण और देवसारी जलविद्युत परियोजना (उत्तराखंड) के सर्वेक्षण एवं अन्वेषण /निर्माण-पूर्व गतिविधियां के लिए विभिन्न पदों पर रहकर उत्तरदायित्यों का निर्वहन किया।

आपने परियोजना निर्माण, सर्वेक्षण एवं अन्वेषण/निर्माण-पूर्व जैसी परियोजना संबंधी प्रमुख गतिविधियों के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया, जिसमें विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और लागत प्राक्कलन तैयार करना, बोली दस्तावेजों को तैयार करना, बोलियों का मूल्यांकन, अवार्ड जारी करना, संविदा प्रबंधन, परियोजना की योजना और निगरानी, पर्यावरण, वन, तकनीकी-आर्थिक, सार्वजनिक निवेश बोर्ड आदि से विभिन्न मंजूरियों को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय जल आयोग/केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण/विद्युत मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से संपर्क और अनुवर्ती कार्रवाई शामिल है।

श्री अनुज कपूर

एनएचपीसी लिमिटेड के नामिती

डीआईएन: 10137420
श्री अनुज कपूर भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के एसोसिएट सदस्य हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की है। श्री कपूर को एनएचपीसी लिमिटेड में 35 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है और उन्होंने एनएचपीसी की कई परियोजनाओं, विद्युत संयंत्रों, क्षेत्रीय कार्यालय और कॉर्पोरेट कार्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। श्री कपूर को वित्त के प्रमुख क्षेत्रों में गहरी समझ है और उन्हें जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण और संचालन से जुड़े वित्तीय, संविदात्मक और नियामक मुद्दों की गहन समझ और ज्ञान है। उनके नेतृत्व गुण, वैचारिक स्पष्टता के साथ कड़ी मेहनत करने की क्षमता और व्यावसायिकता उत्कृष्ट हैं।

वे एनएचडीसी लिमिटेड, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, जलपोवेर कार्पोरेशन लिमिटेड और एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में नामित निदेशक के पद पर भी कार्यरत हैं। वर्तमान में, श्री कपूर एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यपालक निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं।

श्री कपूर 14.07.2025 से कंपनी के बोर्ड में एनएचपीसी के नामित निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।

श्री राजेंद्र प्रसाद

एनएचपीसी लिमिटेड के नामिती

डीआईएन: 11334605


श्री राजेंद्र प्रसाद 09.10.2025 से कंपनी के बोर्ड में एनएचपीसी के नामित निदेशक का पद संभाल रहे हैं।

श्रीमती स्वाति गर्ग

एनएचपीसी लिमिटेड के नामिती

डीआईएन: 10977952


श्रीमति स्वाति गर्ग 01.03.2025 से कंपनी के बोर्ड में एनएचपीसी के नामित निदेशक का पद संभाल रही हैं।